उत्तर प्रदेशक्राइम

Sitapur News: सीतापुर में आयुध भंडार में तैनात पीएसी जवान की गोली लगने से मौत, एक की सड़क हादसे में गई जान

उसकी खुद की इंसास रायफल से तीन राउंड फायरिंग हो गई। तीनों गोलियां ठुड्‌डी को चीरते हुए सिर से पार हो गईं।

सीतापुर। (Sitapur News) सीतापुर में ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की 3 गोलियां लगने से मौत हो गई। जवान की वॉच टॉवर पर ड्यूटी थी। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी उसकी खुद की इंसास रायफल से तीन राउंड फायरिंग हो गई। तीनों गोलियां ठुड्‌डी को चीरते हुए सिर से पार हो गईं। जवान की 9 महीने पहले शादी हुई थी। इसके अलावा एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। (Sitapur News)

(Sitapur News) अस्पताल में डॉक्टरों ने की मरने की पुष्टि

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल जवान हिमांशु सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Sitapur Police Constable Death News)

जानकारी के अनुसार, हिमांशु सिंह खटाना (27) पुत्र शिवराज मूल रूप से अमरोहा के बछरायूं थाना अंतर्गत ईश्वरदेवा गांव का रहने वाला था। वह 2021 बैच का जवान था। मुरादाबाद की 24वीं बटालियन पीएसी में तैनात था। सीतापुर के केंद्रीय रिजर्व भंडार गृह (सीआर) में दो माह की ड्यूटी के लिए उसे भेजा गया था।

कान में लगा था ईयर बड्स
हिमांशु के कान में इयरबड्स भी लगा हुआ मिला। आशंका है कि उसने किसी से बात करते-करते खुद को गोली मारी है। हादसा है या सुसाइड? इस पर पुलिस का कहना है कि जवान ने सुसाइड किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार से भी बातचीत की जा रही है। इसके बाद हादसे वाला एंगल भी क्लीयर हो जाएगा।

शनिवार की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक हिमांशु टॉवर की वॉच टावर पर ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8:45 बजे अचानक उसकी इंसास रायफल से फायरिंग हुई। एक साथ तीन गोलियां चल गईं। एसपी अंकुर अग्रवाल और पीएसी के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा- जवान ने खुद ही फायरिंग की है। वॉच टावर में वह अकेला था। जहां घटना हुई है। वहां कोई बाहरी आ-जा नहीं सकता है। ऐसे में किसी और के गोली चलाने की संभावना बेहद कम है। एसपी ने बताया- इंसास से एक राउंड में लगातार 3 फायरिंग होती हैं, इसीलिए जवान को 3 गोलियां लगी हैं।

जांच के लिए एसआईटी गठित
एसपी ने बताया- शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। एसआईटी गठित करके घटना की जांच कराई जाएगी। फिलहाल, मौके से कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।

9 महीने पहले ही हुई थी शादी
साथी जवानों ने बताया- हिमांशु की 9 महीने पहले दिसंबर 2024 में ही शादी हुई थी। वह शनिवार सुबह 6 बजे पहले मंदिर गया था। वहां से दर्शन करने के बाद ड्यूटी के लिए निकल गया था।

पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
सीतापुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने पुलिस जवान की जान ले ली। शनिवार की देर रात महोली मार्ग पर रिछाही गांव के पास हुए सड़क हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र की जेल चौकी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल सुरजीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस कांस्टेबल सुरजीत कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रिछाही गांव के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कांस्टेबल सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने हादसा होते ही इसकी सूचना एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कांस्टेबल सुरजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक आरक्षी पीलीभीत का रहने वाला था।

जेल चौकी पर थी तैनाती
मृतक कांस्टेबल नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल चौकी पर तैनात थे और ड्यूटी को लेकर बेहद ईमानदार व मिलनसार प्रवृत्ति के माने जाते थे। उनकी अचानक मौत की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विभागीय साथियों ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया और मृतक के परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button