Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में इंस्पेक्टर का सिपाहियों को गोली मारने की धमकी देने का ऑडियो वायरल
वायरल हो रहा ऑडियो कब का है यह पता नहीं चल पाया है। इस ऑडियो की पत्रिकान्यूजयूपीडॉटकॉम पुष्टि नहीं करता।
Shahjahanpur News:
शाहजहांपुर। (Shahjahanpur News) शाहजहांपुर में चौक कोतवाली के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन ऑडियो में एक इंस्पेक्टर दो सिपाहियों से फोन पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा में बात करते सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, एक ऑडियो में इंस्पेक्टर सिपाही को गोली मारने तक की धमकी देता नजर आ रहा है। वायरल हो रहा ऑडियो कब का है यह पता नहीं चल पाया है। इस ऑडियो की पत्रिकान्यूजयूपीडॉटकॉम पुष्टि नहीं करता। (Shahjahanpur News)
(Shahjahanpur News) सिपाहियों पर अवैध वसूली का आरोप
जानकारी के अनुसार, अजीजगंज पुलिस चौकी के कुछ सिपाहियों पर पिछले कुछ समय से अवैध वसूली के आरोप लग रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार नाराजगी जता रहे थे। इसी बीच इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के पास दो सिपाहियों के खिलाफ शिकायत पहुंची। इंस्पेक्टर ने दोनों सिपाहियों को थाने बुलाया, लेकिन उनके समय पर न पहुंचने से इंस्पेक्टर का गुस्सा भड़क गया। इसी दौरान फोन पर बातचीत के ये ऑडियो रिकॉर्ड होकर वायरल हो गए।
पूरा मामला चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार और अजीजगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही गौरव और संजीव कुमार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, ये ऑडियो कितने दिन पुराने हैं, इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फोन पर गाली-गलौज और धमकी भरे लहजे के ये ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
इंस्पेक्टर अश्विनी की एक साल पहले चौक कोतवाली में पोस्ट किया गया था। उनका कहना है कि उन्हें दोनों सिपाहियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। बुलाने पर दोनों ही थाने नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या शिकायत दर्ज होती है और पुलिस महकमा इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
जानें ऑडियो में इंस्पेक्टर ने क्या कहा
पहला ऑडियो 48 सेकेंड का है। जिसमें एक सिपाही फोन लगाकर दूसरे सिपाही से कहता है कि लो बात करो साहब से,
इंस्पेक्टर – कहां रहे गया बे
सिपाही – बेटा रो रहा है
इंस्पेक्टर – वो गया ऐसी तैसी में
सिपाही – साहब रो रहा है बेटा
इंस्पेक्टर – एक मिनट में यहां आ जा अभी, वरना गाड़ी घर पर ले जाकर खड़ी कर दूंगा। समझा कि नही समझा
सिपाही – सर जब रो रहा है वो तो क्या करें
इंस्पेक्टर – एक मिनट में यहां आ जा अभी वरना पीआरवी भेज दूंगा घर पे, अभी मोहल्ले में ड्रामा करवाऊं अभी, दोनो एक मिनट में यहां आ जा।
सिपाही- चुप हो जाए फिर आ रहा हूं।
दूसरा ऑडियो…
सिपाही- जयहिंद सर,
इंस्पेक्टर – कहां रहे गया बे शराबी,
सिपाही – आ रहा हूं साहब फ्रेश हो रहा था।
इंस्पेक्टर – गाली देकर कहा- कि इतनी देर पहले बताया अभी भी फ्रेश हो रहा है।
सिपाही – आ रहे हैं सर
इंस्पेक्टर – गाली देकर कहा कि यहां आ जा वरना गोली मार दूंगा आकर ।
सिपाही – आ रहा हू सर।
अवैध वसूली की शिकायत मिली थी
चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार का कहना है कि उनके पास दोनों सिपाहियों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत आई थी। इसी शिकायत के संबंध में दोनों को थाने बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आ रहे थे।इंस्पेक्टर ने दावा किया कि उन्हें ऑडियो वायरल होने की कोई जानकारी नहीं है।
शिकायत मिलेगी तो होगी जांच
इस पूरे मामले पर एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि फिलहाल उनके पास न तो कोई लिखित शिकायत आई है और न ही ऑडियो की आधिकारिक जानकारी है।उन्होंने साफ किया कि अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है, तो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
यहां ऑडियो सुनें…
https://x.com/i/status/2013583780779364472













