Cricket News: ईशान किशन और सूर्यकुमार की सुनामी में बह गया न्यूजीलैंड, भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हराया
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 2-0 से आगे चल रही है।
Cricket News:
रायपुर। (Cricket News) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 15. 2 ओवर में 7 विकेट से हरा दिया। ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव की सुनामी में न्यूजीलैंड बह गया। ईशान और सूर्या के बल्ले की गरजन के आगे न्यूजीलैंड को बॉलर पानी मांगते नजर आए। भारतीय टीम जीत का लक्ष्य लेकर उतरी थी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 2-0 से आगे चल रही है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। (Cricket News)
(Cricket News) प्लेइंग 11 में हुए दो बदलाव
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल, जो पिछले मैच में चोटिल हो गए थे उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह हर्षित राणा प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।













