उत्तर प्रदेशदेशलखनऊ

Lucknow T20 Match: लखनऊ में कोहरे के कारण मैच रद्द

मैच अधिकारियों ने पूरी कोशिश की और 6 बार टॉस को टाला, मगर फिर भी मैच नहीं हो पाया।

Lucknow T20 Match
लखनऊ। (Lucknow T20 Match) Ind vs South Africa 4th T20I Match has been called off- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था, मगर मैदान पर धुंध होने के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया और मैच अधिकारियों को ना चाहते हुए भी इसे रद्द करना पड़ा। (Lucknow T20 Match)

(Lucknow T20 Match) 6 बार निरीक्षण के बाद रद्द हुआ मैच

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6 बजकर 30 मिनट पर होना था वहीं मैच 7 बजे शुरू होना था, मगर लखनऊ के मैदान पर पड़ी कोहरे की चादर ने टॉस तक नहीं होने दिया। मैच अधिकारियों ने पूरी कोशिश की और 6 बार टॉस को टाला, मगर फिर भी मैच नहीं हो पाया।

धुंध के कारण मैच अधिकारियों ने पहला इंस्पेक्शन 6 बजकर 50 मिनट का रखा। स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से इंस्पेक्शन के समय को – बार और बढ़ाया गया। इसके बाद इंस्पेक्शन की टाइमिंग 7.30 मिनट तय हुई, फिर 8, 8.30, 9 और फिर आखिरी इंस्पेक्शन 9 बजकर 25 मिनट पर हुआ। (Lucknow T20 Match)

आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर IND vs SA मैच 5-5 ओवर का भी खेला जाना था, तो पहली गेंद कम से कम 9 बजकर 46 मिनट पर डल जानी चाहिए थे। 9.25 पर हुए इंस्पेक्शन के बाद जब तस्वीर साफ नहीं हुई तो अंपायरों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच को रद्द करना ठीक समझा।

शुभम गिल हुए टी20 सीरीज से बाहर
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20 से पहले खबर आई की शुभमन गिल चोट के चलते टी20 सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। उनके पैर पर प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी जिस वजह से वह सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता था। हालांकि सैमसन को अपनी बारी के लिए 19 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा, जब भारत सीरीज का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button