Lakhimpur News: लखीमपुर के गनेसापुर में मौत के तीन माह बाद कब्र से निकाला गया हिमांशु का शव
इंस्पेक्टर पसगवां ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था आज पोस्टमार्टम होगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की विधिक जाएगी।
Lakhimpur News
लखीमपुर। (Lakhimpur News) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र के गनेसापुर गांव में तीन महीने पहले एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई हिमांशु की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। करीब साढ़े तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन की मदद से पुलिस ने कब्र खोदवाकर शव निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (Lakhimpur News)
(Lakhimpur News) डॉक्टर पर हत्या का आरोप
गौरतलब है कि पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर (गनेसापुर) गांव में गत 13 सितंबर 2025 को 16 साल के हिमांशु की संदिग्ध मौत हुई थी। गांव के रहने वाले विमलेश के बेटे हिमांशु को बुखार था। विमलेश उसे गांव के ही डॉक्टर विकास उर्फ राकेश राठौर के पास ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद हिमांशु के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मृत्यु हो गई।
डरा धमका कर शव दफनाया गया था
विमलेश का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर और दबाव बनाकर शव को आनन-फानन में दफना दिया गया था। जब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, तो शुरुआत में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और न ही बेटे का पोस्टमार्टम कराया गया।
न्याय के लिए विमलेश ने हार नहीं मानी। उन्होंने 3 महीने तक संघर्ष किया और अंततः न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने विमलेश की दलीलों को सुनने के बाद घटना की निष्पक्ष जांच के लिए शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया।
इसके बाद भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हिमांशु के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। विमलेश ने उम्मीद जताई कि अब उनके बेटे को न्याय मिल सकेगा।
कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आरोप है कि हिमांशु की मौत डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई थी। बताया जा रहा है कि पसगवां कोतवाली में कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पसगवां ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था आज पोस्टमार्टम होगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की विधिक जाएगी।













