India vs South Africa: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, हार्दिक और तिलक के अर्धशतक से भारत टी 20 सीरीज जीता
सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत के साथ भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
India vs South Africa
अहमदाबाद। (India vs South Africa) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत के साथ भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। (India vs South Africa)
(India vs South Africa) हार्दिक ने बनाई सबसे तेज दूसरी फिफ्टी
तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 232 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाए।
वरुण चक्रवर्ती ने लिए चार विकेट
मार्को यानसन (14 रन) को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक (65 रन) का भी विकेट लिया।
वरुण चक्रवर्ती ने जॉर्ज लिंडे (16 रन), डोनोवन फरेरा (शून्य), ऐडन मार्करम (6 रन) और रीजा हेंड्रिक्स (13 रन) के विकेट लिए। डेविड मिलर (18 रन) को अर्शदीप सिंह ने, डेवाल्ड ब्रेविस (31 रन) को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा।
IND vs SA Live Score
हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांचवें टी20 मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए महज 16 गेंदों में अपने करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। हार्दिक और तिलक के बीच शतकीय साझेदारी हुई। युवराज सिंह ने 2007 में 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
हार्दिक पांड्या ने पारी के 14वें ओवर में जॉर्ज लिंडे को निशाना बनाया। उन्होंने तीन छक्के और दो चौके की मदद से 27 रन लूटे।
तिलक और हार्दिक की तूफानी फिफ्टी
भारत के लिए तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का अब तक लगाया है। दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
अहमदाबाद में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं। कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव किया है। जॉर्ज लिंडे को एनरिक नॉर्त्जे की जगह मौका मिला है।
सूर्यकुमार यादव फिर हुए फेल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें टी20 में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चल पाया है। सूर्या इस मैच में 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया को 115 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।













