उत्तर प्रदेशक्राइम

Kannauj Accident News: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा चार लोगों की मौत

तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी

कन्नौज। (Kannauj Accident News) उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार का कर हमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों के बाद भी रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। पुलिस रफ्तार पर ब्रेक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला कन्नौज जनपद का है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल को फौरन उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Kannauj Accident News) यह भीषण सड़क हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहरा मच गया है। (Kannauj Accident News)

खबर अपडेट की जा रही है….

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button