लखनऊउत्तर प्रदेश

फैजुल्लागंज की समस्याएं जानने बारिश में निकली ‘ममता’ की टीम

सुएज इंडिया के कर्मचारियों ने सीवर चैम्बरों की जांच की।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में आने वाले फैजुल्लागंज की समस्याओं को अपनी काबिलियत के दम पर चुटकी में निपटाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी (Mamta Tripathi) बारिश में ही अपनी टीम के साथ निकल पड़ीं। जिस फैजुल्लागंज में पहले गन्दगी का अंबार, जल भराव, रहता था उसी फैजुल्लागंज में ममता त्रिपाठी की जागरूकता के चलते फौरन समस्याओं का हल हो जाता है, चाहे वह समस्या बिजली की हो, खराब स्ट्रीट लाइट की हो, गंदगी की हो, सीवर चोक या जलभराव की हो। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के लक्ष्मी नगर में क्षेत्र भ्रमण कर सम्मानित निवासियों से मुलाकात की व नागरिक शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। (Mamta Tripathi)

सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के लक्ष्मी नगर भ्रमण के दौरान नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने दो दर्जन सफाई कर्मियों के साथ पूरी कालोनी में भली-भांति सफाई अभियान चलाया, सुएज इंडिया के कर्मचारियों ने सीवर चैम्बरों की जांच की।

इस दौरान नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुएज इंडिया के जोनल अफसर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मलेरिया निरीक्षक सहित स्थानीय निवासी अजय सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, सुशील पांडेय, डॉ अरविन्द ओझा, दिनेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, महेन्द्र पाण्डेय, शनि, अजय श्रीवास्तव, अनिल कश्यप, संतोष कुमार, सुधीर पांडेय, रश्मि सहित बाल महिला सेवा संगठन मुख्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष, आशा मौर्या, दुर्गा वाहिनी की उपाध्यक्ष प्रियंका बाजपेई, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. नासिर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम विलास शर्मा, फैजुल्लागंज द्वितीय के सह वार्ड अध्यक्ष प्रदीप अवस्थी, प्रथम वार्ड के अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव, चतुर्थ वार्ड के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, मीडिया अनुभाग के प्रभारी अखिलेश अवस्थी, मुरली प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button