Lucknow News: महिगवां थाना पर समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर
डीसीपी ने दारोगा धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया।
Lucknow News
लखनऊ। (Lucknow News) लखनऊ के महिगवां थाने में तैनात दरोगा धीरेंद्र राय और कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पप्पू कुशवाहा की कार्यशैली से नाराज बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला ने बृहस्पतिवार शाम महिंगवा थाने पहुंच गए। थाने में उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब डेढ़ घंटे के बाद डीसीपी ने दारोगा धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया। (Lucknow News)
(Lucknow News) दरोगा ने बात करने से किया था मना
बीकेटी के पहाड़पुर निवासी गणेश बृहस्पतिवार अपना खोया मोबाइल लेने के लिए महिंगवा थाने पर गए थे। गणेश ने थाने में मौजूद डे अफसर गौरी शंकर से विधायक की बात करवाने के लिए तीन बार प्रयास किया, लेकिन दरोगा ने बात करने से मना कर दिया।
वहीं थाने पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पप्पू कुशवाहा मोबाइल देने के एवज में दो हजार की मांग कर रहा था।
इसके अलावा आरोप है कि 13 नवंबर को कुंहरावा चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान में प्रधान हनुमंतपुर शंकर लाल के भतीजे मुकेश की बाइक पेपर होने के बावजूद भी सीज कर दी गई। प्रधान का आरोप है सीज की गई बाइक से संबंधित कागज भी पुलिस ने कोर्ट नहीं भेजे।
विधायक योगेश शुक्ला महिंगवां पुलिस की इस कार्यशैली से काफी नाराज थे। विधायक बोले-कार्यकर्ताओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे कई कार्यकर्ताओं विरोध में थाने पहुंच गए। कुछ ही देर में विधायक भी कार्यकर्ताओं के समर्थन में थाने आ गए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह थाने पर ही रहेंगे।
आखिरकार सवा आठ बजे जब अधिकारियों ने दरोगा धीरेंद्र राय और सिपाही पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया।
विधायक योगेश शुक्ला ने कहा विधानसभा क्षेत्र बख्शी का तालाब में पुलिस कार्यशैली से भाजपा कार्यकर्ता नाराज है।
अगर कार्यकर्ताओं पर अत्याचार होगा तो हम तो उनके साथ खड़े होंगे। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर महिगवां राम कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।













