Ambedkarnagar News: अम्बेडकर नगर में पिता को शराब पिलाकर मासूम से रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार
आनन-फानन में ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।
Ambedkarnagar News
अंबेडकर नगर। (Ambedkarnagar News) अंबेडकरनगर के एक गांव में बुधवार की पांच वर्ष की बच्ची के साथ उसके पिता के दोस्त ने दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे घर के बाहर छोड़कर आरोपी भागने लगा। मासूम को रोता बिलखता देख परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।(Ambedkarnagar News)
(Ambedkarnagar News) पिता के नशे में होने पर बच्ची उठा ले गया था दरिंदा
पीड़िता की मां के मुताबिक, बुधवार को उनके घर पर मछली बनी थी। उनके पति ने गांव के ही अवनीश दुबे को मछली खाने के लिए बुलाया था। रात में मछली खाने के साथ दोनों ने शराब पी। नशे में धुत हो जाने के बाद रात आठ बजे अवनीश की नियत खराब हो गई।
आंगन में खेल रही अपने मित्र की की पांच साल की बच्ची का मुंह दबाकर चुपके से उठा ले गया और घर के निकट गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भाग कर मासूम अपने घर पहुंचकर अपनी मां से लिपट कर रोने लगी।
बच्ची दहशत में…कुछ बोल नहीं रही
वह इतनी डरी थी कि उसकी जुबान से आवाज तक नहीं निकल रही थी। यह देख मासूम की मां घबरा गई। करीब एक घंटे बाद उसने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंच गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया। इसके बाद मासूम की मां ने थाने में जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, फिलहाल उसको कोई खतरा नहीं है।
तीन साल पूर्व दंपती ने मासूम को लिया था गोद
मां ने बताया कि वह निसंतान थीं। उनके आगे पीछे कोई नहीं था। इसलिए तीन साल पूर्व बेटी को गोद लिया था, जो उनके घर का चिराग है। घटना के बाद से वह गुमसुम है। जरा सी आहट पर डर जा रही है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। मासूम का पिता खेती-बाड़ी व मजदूरी कर गुजर-बसर करता था।
दो माह पूर्व भी एक मासूम के साथ हुई थी हैवानियत
अकबरपुर एक गांव में सात वर्ष की मासूम के साथ छह अगस्त को चंदैनी निवासी अटल बिहारी विश्वकर्मा ने दुष्कर्म किया था। मासूम उस समय अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसे टॉफी दिलाने के बहाने आरोपी बहलाकर अपने साथ ले जाकर हैवानियत की थी। हालांकि, इस मामले के दोषी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।













