उत्तर प्रदेशक्राइम

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, वैष्णों ढाबा पर दो दोस्तों की चाकू मारकर हत्या

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ghaziabad Double Murder:

गाजियाबाद। (Ghaziabad Double Murder) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में देर रात ढाबे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खोड़ा थाना क्षेत्र के कागज मार्केट इलाके में स्थित वैष्णो ढाबे पर खाना लेने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। कुछ देर में ही कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। ढाबे से पहले खाना लेने को लेकर विवाद इतना बढ़ा की कुछ लोगों ने दो दोस्तों पर चाचू और पत्थर से हमला कर दिया। दोनों दोस्तों की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात डबल मर्डर की हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। (Ghaziabad Double Murder)

(Ghaziabad Double Murder) खाना खाने को लेकर विवाद होने का दावा

स्थानीय लोगों के मुताबिक ढाबे पर पहले खाना लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। इसी बीच कुछ लोगों ने सत्यम और श्रीपाल पर चाकू और पत्थर से हमला किया। श्रीपाल और सत्यम बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की पुलिस को सूचना दी। ढाबे पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत कोशिश कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई है। आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया, “30 जनवरी को रात करीब 10:00 बजे 112 इमरजेंसी नंबर पर कुछ युवकों के बीच लड़ाई की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि तीन लोग घायल थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीसरा घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है और उनसे शिकायत मिली है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इन तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button