उत्तर प्रदेशक्राइम

Deva Mela News: बाराबंकी देवा मेला में गायक सलमान अली के शो के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, टूटी बैरिकेडिंग और कुर्सियां, मची अफरा-तफरी

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संगम कुमार खुद मंच पर पहुंचे और माइक से भीड़ को चेतावनी दी कि किसी ने गड़बड़ी की तो याद रखिए आप सब सीसीटीवी की निगरानी में हैं।

Deva Mela News

बाराबंकी। (Deva Mela News) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सुप्रसिद्ध देवा मेले में सिंगर सलमान अली के शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और दर्जनों कुर्सियां भी टूट गईं। (Deva Mela News)

(Deva Mela News) धक्कामुक्की के मची अफरा-तफरी

धक्कामुक्की के कारण पूरे आयोजन में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू में किया। पुलिस के मुताबिक देवा मेले में इंडियन आइडल और सारेगामापा से लोकप्रियता हासिल करने वाले गायक सलमान अली ने अपनी आवाज से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला पंडाल में उन्हें सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। धीरे-धीरे संगीत की लय चढ़ती गई और भीड़ का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया। देर रात तक पंडाल में पैर रखने की जगह नहीं बची। (Barabanki Deva Mela News)

सीओ ने दी चेतावनी तब सुधरे हालात
इस बीच हजारों लोग मंच के करीब जाने की कोशिश करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। धक्का-मुक्की और हंगामा बढ़ता देख पुलिस को दखल देना पड़ा। मेला पंडाल की व्यवस्था बिगड़ती देख नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संगम कुमार खुद मंच पर पहुंचे और माइक से भीड़ को चेतावनी दी कि किसी ने गड़बड़ी की तो याद रखिए आप सब सीसीटीवी की निगरानी में हैं।

पुलिस के मुताबिक कुछ देर के लिए स्थिति संभली, लेकिन जोश में भीड़ फिर बेकाबू हो गई। लोग कुर्सियों पर चढ़ गए और फिर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को पीछे हटाया। इस दौरान कई कुर्सियां और बैरिकेडिंग टूट गए और पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया। सीओ कुमार ने बताया स्थिति को नियंत्रित कर पुनः शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया और कार्यक्रम दोबारा शांत माहौल में शुरू हुआ।

‘तेरी दीवानी’ गाकर कार्यक्रम की हुई शुरुआत
गुरुवार को मेगा नाइट में सलमान अली के कार्यक्रम की शुरुआत करीब साढ़े 8 बजे हुई। स्टेज पर पहुंचते ही दर्शकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सलमान ने ‘तेरी दीवानी’ गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘दमादम मस्त कलंदर’, ‘तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी’, ‘हल्का-हल्का सुरूर है’, ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके’ जैसे गीत गाकर समां बांध दिया। इसी बीच भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ नारेबाजी करने लगे और कुछ कुर्सियां उठाकर पटकने लगे। दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी गईं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button