उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ravidas Mehrotra शाहमीना की मजार तोड़ने को लेकर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दी चेतावनी

रविदास मेहरोत्रा शाहमीना शाह कमेटी की ओर से रविवार मजार परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

Ravidas Mehrotra
लखनऊ। (Ravidas Mehrotra) लखनऊ मध्य से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि केजीएमयू प्रशासन शाहमीना शाह मजार की कमेटी को नोटिस भेज कर गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने की कोशिश कर रहा है, उसके नापाक मंसूबों को यहां के लोग कामयाब नहीं होने देंगे। किसी की मजाल नहीं कि मजार की कोई एक भी ईंट उखाड़ सके। अगर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी तो पहले बुलडोजर को उनके ऊपर से गुजरना होगा। वह शाहमीना शाह कमेटी की ओर से रविवार मजार परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। (Ravidas Mehrotra)

(Ravidas Mehrotra) आस्था से जुड़ी है 100 साल पुरानी केजीएमयू की मजार

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बाद में बना बाबा की मजार सैकड़ों वर्ष पुरानी है। यहां उर्स भी होता है। इस दरगाह से अमन का पैगाम जाता है, लेकिन कुछ लोग नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। किछौछा शरीफ के मौलाना सैयद बाबर अशरफ ने कहा कि लखनऊ देश-दुनिया में अपनी तहजीब से जाना जाता है। दरगाह किसी की व्यक्तिगत जागीर नहीं है। हमलोगों की आस्था से जुड़ा स्थल है।

शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार सिर्फ मुसलमानों के धर्मस्थलों के कागज मांग रही है। अगर कानून सबके लिए बराबर है तो सभी धार्मिक स्थलों के कागज सरकार को मांगने चाहिए। इस मौके पर मजार कमेटी के पीरजादा शेख नासिर अली मिनाई, पार्षद राहुल मिश्रा समेत कमेटी के कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button