उत्तर प्रदेशलखनऊ

Charbagh News: अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को हुई प्रसव पीड़ा, चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

गाड़ी संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस में लालगढ़ से समस्तीपुर के लिए महिला यात्री हीरा देवी यात्रा कर रही थीं। बीच सफर उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

Charbagh News
लखनऊ। (Charbagh News) अवध आसाम एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री को प्रसव पीड़ा उठी। ट्रेन के चारबाग स्टेशन पहुंचने पर महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। त्यौहारी सीजन के बीच चारबाग स्टेशन पर बृहस्पतिवार को चारबाग स्टेशन जुड़वा बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। गाड़ी संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस में लालगढ़ से समस्तीपुर के लिए महिला यात्री हीरा देवी यात्रा कर रही थीं। बीच सफर उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। (Charbagh News)

(Charbagh News) रेलवे की हेल्पलाइन पर मांगी सहायता

महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इसके बाद उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने ट्रेन के चारबाग आने से पहले ही चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की।

हीरा देवी को स्टेशन पर सुरक्षित उतारकर महिला आरपीएफ कर्मियों, उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम ने तत्काल सहायता प्रदान की। इसके अलावा 108 एम्बुलेंस सेवा को भी बुलाया गया।

एम्बुलेंस के आने से पहले ही महिला ने दो जुड़वां शिशुओं को जन्म दिया। इसमें एक बालक एवं एक बालिका है। प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

महिला ने चिकित्सीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। महिला और उनका परिवार ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस से अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button