India Won Series: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, यशश्वी जायसवाल की सेंचुरी, कुलदीप-प्रसिद्ध ने 4-4 विकेट लिए
विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर लगातार दो चौके मारकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
India Won Series:
विशाखापट्टनम। (India Won Series) भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका 270 रन ही बना सका। भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर लगातार दो चौके मारकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। (India Won Series)
(India Won Series) क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया
डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मेहमान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन बनाकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।
271 रन के टारगेट के सामने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 155 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए, यह सीरीज में उनकी पहली फिफ्टी रही। यशस्वी ने फिर 111 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके सामने विराट कोहली ने महज 40 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। दोनों ने 40वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।
टेस्ट में क्लीन स्वीप, वनडे सीरीज जीते हम साउथ अफ्रीका से केशव महाराज ने इकलौता विकेट लिया। तीसरे वनडे में नतीजे के साथ होम टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में 359 रन चेज किए थे। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती है।
रोहित के 20 हजार इंटरनेशनल रन रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे बैटर बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ यह कारनामा कर चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा-
मुझे नहीं लगता कि टॉस जीतने के बाद टीम जितने गर्व से मेरी ओर देख रही थी। वैसे कुछ और करने पर देखती। पहले 2 मैचों में हमने कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। प्रसिद्ध ने जो 2-3 विकेट लिए वो अहम थे फिर कुलदीप ने भी विकेट निकाले। डी कॉक की बल्लेबाजी शानदार रही।प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जायसवाल ने कहा-
मैं बहुत खुश हूं। रोहित और मैंने इस बारे में बहुत बात की है कि हमें कैसे खेलना है और किस तेजी से आगे बढ़ना है। शुरू में मैं ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पा रहा था। मैं सोच रहा था कि पारी को बैलेंस कैसे करूं। जब विराट पाजी आए, तो उन्होंने कई शॉट खेले। उन्होंने मुझे टारगेट सेट करने में भी मदद की।साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा बोले
हम इस मैच को और अधिक रोमांचक बनाना चाहते थे। हमारे पास पर्याप्त रन नहीं थे। लाइट्स में बैटिंग आसान भी हो जाती है। पहले 10 ओवर में हमने गेंद से हमने कंट्रोल किया, लेकिन ऊपर स्कोरबोर्ड का कोई दबाव नहीं था। भारतीयों की बैटिंग काबिल-ए-तारीफ रही।प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट कोहली बोले
इस सीरीज में जिस तरह से मैंने खेला। उससे संतुष्ट हूं। मुझे लगता है कि इस तरह से पिछले दो-तीन साल में ऐसा नहीं खेला। मुझे खुशी है कि मैं अभी भी टीम के लिए योगदान दे पा रहा हूं।
India Won Series India vs South Africa India defeated South Africa by 9 wickets to win the series
India Won Series: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, यशश्वी जायसवाल की सेंचुरी, कुलदीप-प्रसिद्ध ने 4-4 विकेट लिए













