उत्तर प्रदेश

HomeGuard Recruitment : यूपी में होगी 44 हजार होमगार्ड की भर्ती

पहले चरण में करीब 22 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी।

लखनऊ। (HomeGuard Recruitment) उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 44 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर शासन भेज दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले चरण में करीब 22 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी। (HomeGuard Recruitment)

(HomeGuard Recruitment) सीएम ने की थी घोषणा

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ माह पूर्व होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने की घोषणा की थी। बता दें कि अभी तक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए कोई नियमावली नहीं थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर होमगार्ड मुख्यालय ने नियमावली तैयार की है, जिसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

इसमें होमगार्ड की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कराने की सिफारिश की गई है। उन्हें आपदा मित्र बनाने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के नियमों को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही स्वतंत्र भर्ती बोर्ड बनाने की सिफारिश भी की गई है। बता दें कि होमगार्ड में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से जल्द भर्ती होनी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button