Uncategorized

Gonda News: गोंडा में बेटे ने मां की हत्या कर मामा का भी सिर फोड़ा

मां ने छोटे बेटे को पिता की जगह पर सरकारी नौकरी दिलवा दी थी। वह खुद संविदा पर सफाईकर्मी थी और अपनी जगह पर बड़े बेटे को नौकरी पर भेज रही थी।

Gonda News
गोंडा। (Gonda News) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बेटे ने अपनी मां की सिलबट्‌टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। हत्याकांड की वजह नौकरी को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, मां ने छोटे बेटे को पिता की जगह पर सरकारी नौकरी दिलवा दी थी। वह खुद संविदा पर सफाईकर्मी थी और अपनी जगह पर बड़े बेटे को नौकरी पर भेज रही थी। (Gonda News)

(Gonda News) सेलरी का हिस्सा ना देने से था नाराज

इसके अलावा वो पिछले कई महीनों से बड़े बेटे को सैलरी का हिस्सा भी नहीं दे रही थी। जबकि, अपने भाई यानी बच्चों के मामा को लगातार पैसे दे रही थी। इसी बात से बड़ा बेटा नाराज था। मंगलवार रात उसने मां से नौकरी को लेकर खूब झगड़ा किया।

गुस्से में आकर उसने आंगन में रखे सिलबट्‌टे से मां पर ताबड़तोड़ वार किए। वह तब तक नहीं रुका, जब तक मां ने दम नहीं तोड़ दिया। इस दौरान बीच बचाव में आए मामा का भी सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल मामा का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के बभनी कानूनगो गांव की है। (Gonda Murder News)

बभनी कानूनगो गांव की रहने वाली कांति देवी के पति नंदलाल राजकीय पॉलिटेक्निक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। उनकी पिछले साल मौत हो गई थी। उनके 2 बेटे संदीप और प्रदीप हैं। प्रदीप बड़ा है, जबकि संदीप मंझला भाई है। सबसे छोटे बेटे की 2 साल पहले मौत हो चुकी है।

पति की मौत के बाद कांति देवी (60) ने मृतक आश्रित के तौर पर छोटे बेटे प्रदीप की नौकरी लगवा दी थी। कांति खुद नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी थीं। लेकिन, 6 महीने से वो खुद काम पर न जाकर अपने बड़े बेटे संदीप को भेज रही थीं।

आसपास के लोगों ने बताया कि प्रदीप की सरकारी नौकरी लगवाने और उसको संविदा की नौकरी करवाने की बात से संदीप नाराज था। इसके अलावा संदीप को जब वेतन मिलता था तो कांति देवी सैलरी के पैसे अपने भाई सूरज वाल्मीकि को दे देती थीं। घर में कई बार इन्हीं बातों को लेकर विवाद भी हो चुका था।

बताया जाता है कि बीती रात करीब 11 बजे संदीप वाल्मीकि नशे में घर पहुंचा। उसकी मां से नौकरी और पैसों को लेकर कहासुनी हुई। गुस्साए संदीप ने आंगन में रखे सिलबट्‌टे से मां की हत्या कर दी। शोर सुनकर मामा सूरज पहुंचे तो डंडे से उनका भी सिर फोड़ दिया।

हत्याकांड की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए। घायल संदीप को जिला अस्पताल भिजवाया। उनके सिर में 10 से ज्यादा टांके लगाए गए।

मृतक कांति देवी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौके से ही आरोपी संदीप वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया।

ASP पूर्वी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद है। नौकरी व वेतन को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हुई। इसके बाद उसने सिलबट्टे से मां के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
हत्याकांड को अंजाम देते समय आरोपी संदीप वाल्मीकि ने शराब पी हुई थी, इसके बाद उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। मामा सूरज वाल्मीकि के साथ भी आरोपी ने मारपीट की, जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन करके नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक कांति देवी के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button