उत्तर प्रदेशक्राइम

Varanasi News: पीआरवी सिपाहियों के साथ दबंगों ने की मारपीट

पीआरबी के जवान तेरहवीं के एक कार्यक्रम में मारपीट की सूचना पर वहां पहुंचे थे।

Varanasi News
वाराणसी। (Varanasi News) वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना के बजरडीहा सुदामापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात पीआरवी में तैनात सिपाहियों के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की। पीआरबी के जवान तेरहवीं के एक कार्यक्रम में मारपीट की सूचना पर वहां पहुंचे थे। (Varanasi News)

(Varanasi News) शराब पीकर अभद्रता की सूचना पर पहुंचे थे पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार बजरडीहा में काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्र नेता अभिषेक सोनकर का मकान है। जहां तेरहवीं का शोक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर आने और अभद्रता करने की सूचना दी।

जानकारी होते ही पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे तो, शिकायत करने वाले व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया। इसी दौरान पीआरवी के जवान शिकायत के संबंध में आयोजक से बात करनी चाही, इसी दौरान एक दबंग व्यक्ति आया और पीआरवी के जवान के साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगा।

जानकारी मिलते ही मौके पर भेलूपुर थाने के कई चौकी प्रभारी पहुंचे। तब तक दबंग लोग वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस अपने साथ बिना नंबर प्लेट की पल्सर गाड़ी उठा ले गई।

पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है। देर रात तक चौकी प्रभारी बजरडीहा पवन पांडेय, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड विकास मिश्रा, रेवड़ी तालाब चौकी प्रभारी शिवम श्रीवास्तव और अन्य चौकी प्रभारी दबंग युवकों की तलाश में जुटे रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button