Varanasi News: रामनगर में चाचा व ममेरे जीजा ने 13 साल की मासूम को किया गर्भवती
पिता बेटी को लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Varanasi News
वाराणसी। (Varanasi News) वाराणसी के रामनगर में चाचा व ममेरे जीजा द्वारा रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। दोनों ने मिलकर 13 साल की मासूम को गर्भवती कर दिया। किशोरी के पेट में दर्द होने पर मां जब उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो सच्चाई जान उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने रो-रो कर पुरी बात परिजनों को बताई। पिता बेटी को लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (Varanasi News)
(Varanasi News) क्या है पूरा घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय नाबालिक किशोरी अपने पिता व मां के साथ नगर में रहती है। पिता काम से अक्सर बाहर रहते थे। अलीनगर निवासी उसके ममेरे जीजा का घर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच उसने किशोरी को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को धमका कर उसने यह कृत्य कई बार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।
पुलिस ने की कार्रवाई
पांच महीने बीतने पर अन्य रिश्तेदारों को शक हुआ तो किशोरी की जांच कराई गई तो वह गर्भवती निकली। किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चाचा ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर ममेरे जीजा व चाचा के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत, थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को केस दर्ज किया गया था।













