UP T20 League: यूपी टी-20 लीग में मेरठ को हराकर काशी बना चैंपियन
गेंदबाजी में मैच ऑफ द मैच रहे शिवम मावी और कार्तिक यादव ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले।
लखनऊ। (UP T20 League) पहले सटीक गेंदबाजी और फिर मजबूत आधारशिला। शानदार फाॅर्म में चल रही काशी रुद्रास ने गत विजेता मेरठ मावरिक्स को आठ विकेट से करारी मात देते हुए यूपी टी-20 लीग का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। मेरठ के 145 रन के लक्ष्य को काशी ने 15.4 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। विजेता टीम से कप्तान करन शर्मा (65) और अभिषेक गोस्वामी (57) ने ठोस आधारशिला रखते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि गेंदबाजी में मैच ऑफ द मैच रहे शिवम मावी और कार्तिक यादव ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। (UP T20 League)
(UP T20 League) टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
करन और अभिषेक ने लक्ष्य बनाया आसान
145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास से कप्तान करन शर्मा और अभिषेक गोस्वामी ने 9.4 ओवर में 108 रन जोड़कर ठोस आधारशिला रखी। करन महज 31 गेंदों पर दस चौके और दो छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हुए। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए उवैस अहमद कुछ खास कर नहीं सके और छह रन बनाकर यश गर्ग का शिकार बने।
उत्तर प्रदेश की दो से अधिक क्रिकेट टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की अनुमति देने मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इकाना स्टेडियम में आयोजित यूपी टी-20 लीग का फाइनल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से प्रदेश की दो टीमें खिलाए जाने की अपील की।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी टी-20 लीग युवाओं के लिए बड़ा मंच उपलब्ध करा रही है। यहां खेलने वाले तमाम खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रहे हैं। राज्य सरकार भी प्रदेश में क्रिकेट समेत तमाम खेलों के प्रोत्साहन पर काम कर रही है।













