उत्तर प्रदेशक्राइम

बाराबंकी में स्कूल बस पलटी, छह बच्चों की मौत, दो दर्जन घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

Sudhir Kumar
बाराबंकी, पत्रिका न्यूज़ यूपी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला में एक तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चेक पुकार मच गई राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों की मौत जैसे ही उनके परिजनों को मिली वैसे ही उनके घरों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल भ्रमण के दौरान सूरतगंज कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे बस में सवार होकर पिकनिक मनाने के लिये लखनऊ चिड़ियाघर घूमने आए थे और यहां से वापस जाते समय यह हादसा देवा कोतवाली क्षेत्र में सलारपुर के पास हो गया।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। इसके साथ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया है और कहा है कि ही घायल बच्चों को उचित उपचार मुहैया कराया जाए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button