Shahjahanpur News: पुलिस के डर से भागा युवक नदी में गिरा मौत हुई
परिजनों ने युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया, पुलिसकर्मियों पर धक्का देने का आरोप
Shahjahanpur News
शाहजहांपुर। (Shahjahanpur News) शाहजहांपुर में जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़े चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई के शिवाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय ट्रांसपोर्ट मैनेजर कोविद तिवारी ने पुलिस को देखकर भागने के बाद खन्नौत नदी में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के पास जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। (Shahjahanpur News)
(Shahjahanpur News) एसपी ने कहा जुआ नहीं खेल रहा था कोविंद
एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर होने पर जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें कोविद भी था। बाकी लोग पार निकल गए। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था।
‘नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे’
एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर होने पर जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें कोविद भी था। बाकी लोग पार निकल गए। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था।
चार लोगों ने भाई को फोन कर बग्गूघाट पर बुलाया
शोभित ने बताया कि बुधवार दोपहर चार लोगों ने भाई को फोन कर मोहल्ला हयातपुरा स्थित बग्गूघाट पर बुलाया। इसके बाद दिन में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चौक कोतवाली से दो सिपाही पहुंचे। आरोप है कि चारों लोगों ने साजिशन पुलिस कर्मियों से कोविद के रुपये, मोबाइल व पर्स लुटवा दिया।
भाई के विरोध करने पर सभी ने उसे नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद कोविद को डूबता छोड़कर वहां से भाग गए। किसी ने भी भाई को बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश की गई। बेहोशी की अवस्था में मिले कोविद को अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोविद के शव से लिपट खूब रोई मां व बहन…नम हुई हर आंख
बेटे के शव से लिपटकर सरस्वती खूब रोईं। वह उसके शव को छोड़ नहीं रहीं थीं। महिलाओं ने किसी तरह समझाकर उनसे शव को छुड़वाया। इसके बाद शव को मोर्चरी के अंदर रखा गया। इस बीच पहुंची बहन मोरचरी के अंदर घुस गई और भाई के शव से लिपट गई। उसे भी महिलाओं ने बड़ी मुश्किल समझाया और बाहर निकालकर लाईं।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस से नोकझोंक, हंगामा
कोविद की मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। रात करीब दस बजे परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए। पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नोकझोंक भी हुई। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाकर शांत किया।













