Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद कराया गया
अनधिकृत स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
शाहजहांपुर। (Shahjahanpur News) शाहजहांपुर में एडीएम और बीएसए ने जलालाबाद क्षेत्र के तीन मान्यताविहीन स्कूलों को बंद करा दिया। उनमें पढ़ रहे बच्चों का पास के सरकारी स्कूल में दाखिला कराया है। अनधिकृत स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। (Shahjahanpur News)
(Shahjahanpur News) गैर मान्यता स्कूलों की मिली थी शिकायत
प्रशासन को जलालाबाद क्षेत्र में बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार सुबह एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और बीएसए दिव्या गुप्ता ने निरीक्षण किया।
जलालाबाद के याकूबपुर में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में चहारदीवारी के अंदर टिनशेड के नीचे 33 बच्चों को इंटर-बीए पास अध्यापक पढ़ाते मिले। अधिकारियों ने बगैर मान्यता के इस विद्यालय को सील करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बच्चों का नजदीक के प्राइमरी स्कूल, याकूबपुर में दाखिला कराया।
यहां बगैर नाम से संचालित हो रहा था स्कूल
इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल नाम से बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को भी सील कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। ग्राम खंडहर में एक विद्यालय बगैर नाम के संचालित होता मिला। इस स्कूल पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए यहां पढ़ रहे 41 बच्चों का नजदीक के संविलियन विद्यालय में दाखिला करा दिया गया।
जानकारी पाकर तमाम अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। एडीएम ने अभिभावकों को समझाया कि वे गैर मान्यता के विद्यालयों में बच्चों को न पढ़ाएं। सरकारी स्कूल में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नाश्ता और मिड-डे-मील के बाद बच्चों को सकुशल घर वापस भेजने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।













