उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओपी राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का गुरुवार रात लखनऊ में निधन हो गया। उनकी उम्र 85 साल थी। फेफड़े की बीमारी से जूझ रही ओपी राजभर की मां ने गुरुवार को लखनऊ के केजीएमयू में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, राजभर की माता जी का अंतिम संस्कार पैतृक गांव वाराणसी के फत्तेहपुर खौदा में होगा। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

गौरतलब है कि इससे पहले राजभर ने लखनऊ के एक अस्पताल पर अपनी मां के इलाज को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि चार दिन में अस्पताल ने चार लाख रुपये ले लिए लेकिन उन्हें होश नहीं आया। इसकी शिकायत उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी की है। उन्होंने कहा कि जब हमें लूट रहे हैं तो गरीबों के साथ क्या करते होंगे। राजभर ने लोगों से सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की भी सलाह दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button