उत्तर प्रदेशक्राइम

Shahjahanpur News: मासूम को बैड टच करने के आरोप में धर्म विशेष का युवक गिरफ्तार

मामा से बोली मासूम... अंकल जी समान दिलाने से पहले गाल सहलाते हैं, सीने से लगाते हैं...

Shahjahanpur News

शाहजहांपुर। (Shahjahanpur News) उत्तर प्रदेश में भले ही बेटियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति का कड़ाई से पालन पुलिस कर रही हो लेकिन बेटियों की सुरक्षा में लगातार सेंधमारी हो रही है। हवस के भूखे कुछ भेड़िये महिलाओं और बेटियों को बेखौफ होकर निशाना बना रहे हैं इन्हें कानून का जरा सा भी खौफ नहीं है। दिल को झकझोर देने वाला ऐसा ही एक मामला यूपी के शाहजहांपुर से सामने आया है। यहां एक धर्म विशेष के युवक पर एक मासूम को बैड टच करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित मासूम 9 साल की है जो कक्षा तीन की छात्रा है। यह घटना जैसे ही हिंदू संगठनों को मिली वह फौरन कोतवाली पहुंचे और सड़क पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। मामला दूसरे धर्म से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने मामले में संवेदनशीलता देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया। बच्ची की नानी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (Shahjahanpur News)

(Shahjahanpur News) पैसे का लालच देकर पास बुलाता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, बच्ची एक साल की उम्र से अपने मामा के घर रहती है। अभी वह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। पीड़िता के मामा का आरोप है कि उसकी भांजी प्रतिदिन एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाती थी। दोपहर इंटरवल में जब वह घर आने के दौरान वहां पर तंदूरी रोटी एवं पान का खोखा लगाने वाले दूसरे समुदाय का युवक भांजी को इशारा करके अपने खोखे के पास बुलाता था। पैसे का लालच देकर उसके साथ अश्लील हरकते करता था।

आरोप है कि युवक मासूम के गाल पकड़ता और खुद से चिपकाता था। आरोप है कि भांजी की छुट्टी होने के बाद आरोपी उसका पीछा करता था। भांजी ने उसकी हरकतों के बारे में कई बार परिवार को बताया, लेकिन वह इसको नजरअंदाज करते रहे।

आरोपी ने किया था पीछा
आरोप है कि 12 दिसंबर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब पीड़ित की भांजी स्कूल से वापस आ रही थी। इस दौरान भी आरोपी अख्तर ने उसका पीछा किया। इसके बाद पीड़िता ने रो-रोकर पूरी घटना परिवार को बताई। इस सूचना पर हिंदूवादी संगठन के राजेश अवस्थी मौके कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बच्ची से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना 12 दिसंबर की है, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नही की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नही की तो हिंदूवादी संगठन कानून को अपने हाथ में लेकर आरोपी को सबक सिखायेंगे।

बच्ची की मां की पहले ही मौत
छात्रा के मामा ने बताया कि मेरी बहन की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उस समय भांजी की उम्र करीब डेढ़ साल की थी। इसके बाद से वह मेरे साथ रह रही है। उन्होंने कहा कि भांजी जल्दी अपने पिता को भी ठीक तरह से नही पहचानती है। कई बार जब भांजी ने कहा कि उसके साथ ऐसी हरकत होती है तो परिवार को लगता था कि छात्रा के पिता उसको बाहर चीज दिलाते होंगे।

फिल्म के सीन से खुलासा
मामा ने बताया कि एक दिन हमलोग मूवी देख रहे थे। उसमें एक हीरो दिखा। छात्रा ने उस हीरो को देखकर कहा था कि उसके साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक उसकी तरह दिखता है। इसके बाद छात्रा के परिवार ने एक दिन स्कूल जाते समय उसके पीछे-पीछे चले गए। इस दौरान जब युवक ने उसको रोका, तब परिवार ने आरोपी की पहचान की। इस घटना में दो दिन पहले छात्रा की नानी ने थाने में तहरीर दी थी।

आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष के लोग समझौते का दबाव बनाने लगे। समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। रविवार को छात्रा के मामा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button