Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में 46 वाहनों पर कार्रवाई, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चालकों को किया जागरूक
सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) हरिओम के नेतृत्व में यह अभियान जनपद के प्रमुख मार्गों पर आयोजित किया गया।
सुधीर कुमार (स्टेट क्राइम रिपोर्टर, लखनऊ)
शाहजहांपुर। (Shahjahanpur News) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यूपी के शाहजहांपुर में वाहन चालकों के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) हरिओम के नेतृत्व में यह अभियान जनपद के प्रमुख मार्गों पर आयोजित किया गया। (Shahjahanpur News)
(Shahjahanpur News) बरेली मोड़ पर वाहन चालकों को किया जागरूक
अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने ट्रक, बस, स्कूली बस, टैक्सी और ई रिक्शा व अन्य व्यवसायिक वाहनों के चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। इसमें विशेष रूप से कोहरे के मौसम में वाहन चलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया गया।
चालकों को बताया गया कि कम दृश्यता में गति सीमित रखें, फॉग लाइट का सही उपयोग करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें। टीम ने सड़क पर लगे अनिवार्य और चेतावनी संकेतकों के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और यातायात नियमों को सरल भाषा में समझाया गया था, ताकि वे दुर्घटनाओं से बच सकें।
जागरूकता अभियान के साथ-साथ प्रवर्तन कार्रवाई भी की गई। इस दौरान बरेली मोड़ पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 46 वाहनों का चालान किया गया जबकि 04 वाहनों को सीज कर थाने में निरुद्ध किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान के इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी, आर०पी० गौतम्, व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।













