उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur Holi News: होली पर भैंसागाड़ी पर निकलेंगे ‘लाट साहब’, जुलूस में हुड़दंग रोकने को पुलिस ने बनाया खास प्लान

संवेदनशील स्थानों व चौराहों से जुलूस को सकुशल निकलवाने के लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधकर सहयोग मांगा है।

Shahjahanpur Holi News
शाहजहांपुर। (Shahjahanpur Holi News) शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के दौरान रंग में भंग पड़ने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरा होमवर्क कर रहा है। दूसरी ओर आयोजकों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। संवेदनशील स्थानों व चौराहों से जुलूस को सकुशल निकलवाने के लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधकर सहयोग मांगा है। दूसरी ओर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कमेटी टीम तैयार कर रही है। (Shahjahanpur Holi News)

(Shahjahanpur Holi News) कड़ी चौकसी में निकलेगा लाटसाहब का जुलूस

चार मार्च को चौकसी से बड़े लाट साहब का जुलूस प्रारंभ होगा। जुलूस चौक कोतवाली व सदर क्षेत्र के करीब सात किलोमीटर के रास्ते को तय करता है। जुलूस को देखते हुए रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया है। कई जगहों पर बैरीकेडिंग भी कराई गई। गैरजनपद से पुलिस और आरएएफ के जवान भी मांगे गए हैं। जुलूस को लेकर एडीजी, आईजी तक गणमान्य लोगों से संवाद कायम कर चुके हैं। जुलूस में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए आयोजकों ने खाका खींचा है।

आयोजकों ने जुलूस रूट के प्रमुख स्थानों पर गणमान्य लोगों से संपर्क साधा है। उनसे घर के अंदर रहने के बजाये बाहर आकर जुलूस निकलवाने का अनुरोध किया है। आयोजक संजय वर्मा के अनुसार, संवेदनशील व तिराहों-चौराहों पर गणमान्य लोग रहेंगे तो हुड़दंगी लाट साहब की भैंसागाड़ी निरंतर चलती रहेगी और जुलूस संकुशल संपन्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार कमेटी की ओर से टीम तैयार की जा रही है, जो धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। किसी के अराजकता करने पर वह उन्हें जुलूस के साथ आगे की ओर रवाना करेंगे।

रामपुर से आएंगे लाट साहब, एक रिजर्व में रखा
बड़े लाट साहब की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। भैंसागाड़ी भी तय कर ली गई है। लाट साहब भी संपर्क में आ गए हैं। पिछली बार रामपुर का युवक लाट साहब बना था। इस बार भी आयोजन कमेटी पुराने वाले लाट साहब को ही तरजीह दे रही है, जबकि एक व्यक्ति को रिजर्व में रखा गया है। होली के नजदीक आते ही लाट साहब की खातिरदारी शुरू कर दी जाएगी।

चौक से एक ही निकलेगा जुलूस
आयोजक संजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि चौक से बड़े लाट साहब का एक ही जुलूस निकाला जाएगा। बताया कि किसी ने दो जुलूस निकालने की अफवाह उड़ा दी है, जो कि पूरी तरह से भ्रामक है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button