Shahjahanpur Cylinder Blast News: शाहजहांपुर के चमकनी गाड़ीपुरा में घर में सिलेंडर में ब्लास्ट
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
Shahjahanpur Cylinder Blast News
शाहजहांपुर। (Shahjahanpur Cylinder Blast News) शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में शफीउल्ला के घर में रात करीब नौ बजे अचानक सिलिंडर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सिलिंडर फट गया। इससे टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। (Shahjahanpur Cylinder Blast News)
(Shahjahanpur Cylinder Blast News) तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर
शनिवार की रात करीब नौ बजे चमकनी गाड़ीपुरा निवासी शफीउल्ला के घर में सिलिंडर में अचानक आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। आग के तेजी पकड़ने के बाद तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। सूचना पर आरसी मिशन प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।













