क्राइम

लखनऊ के पीजीआई में युवक की गोली मारकर हत्या

शराब पीने के विवाद में साथी युवक ने मारी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात शराब पीने के विवाद में एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गोली चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना पीजीआई थाना क्षेत्र की है। यहां नौवा खेड़ा गांव में बीती देर रात नशेबाजी के चक्कर में एक युवक की उसके दोस्त ने अवैध असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम लल्लू उर्फ शहजाद (20) बताया जा रहा है। घटना को मृतक के घर के पास अंजाम दिया गया। मृतक लल्लू अपने साथी बउवा के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के विवाद में हुई बातचीत के बाद बउवा ने लल्लू को अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगते ही लल्लू लहू लुहान होकर फिर पड़ा। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। उसे घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है उसके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद हो गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button