उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ में कार के अंदर मिला लापता रिटायर्ड अधिकारी का शव

-सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sudhir Kumar

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गन्ना संसथान के बाहर सड़क किनारे खड़ी कार में एक सेवानिवृत्त अधिकारी का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना हजरतगंज के डालीगंज स्थित गन्ना संस्थान के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतक रिटायर्ड अधिकारी मनोज श्रीवास्तव गुडंबा थाना क्षेत्र के गायत्रीपुरम कॉलोनी के रहने वाले हैं। मनोज श्रीवास्तव पेशे से एक टेक्नीशियन रह चुके हैं। बीते बुधवार को मृतक के परिजनों ने थाना गुडंबा में उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं गुरुवार को उनका शव डालीगंज स्थित गन्ना संस्थान के पास कार में मिलने से हड़कंप मच गया है।

एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि गन्ना संस्थान के पास खड़ी एक क्रेटा कार (UP 32 NS 3802) में उनका शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टिया मृतक के शरीर को कोई चोट और जोर जबरदस्ती के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस और फोरेंसिक की टीम जांच कर रही है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मनोज की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया है। होली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button