उत्तर प्रदेशक्राइम

Rampur News: रामपुर में सपा नेता का 50 फीट ऊंचे होर्डिंग पर साइकिल चलाते हुए वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

रामपुर में सपा नेता राम बहादुर सागर के 50 फीट ऊंचे होर्डिंग पर साइकिल चलाने का वीडियो बनाने के मामले में तीन महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रामपुर। (Rampur News) सपा नेता द्वारा 50 फीट ऊंचे होर्डिंग पर साइकिल चलाते हुए वीडियो बनाने के मामले में करीब तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला 10 अप्रैल का है। स्टंट करने वाले सपा नेता राम बहादुर सागर हैं। वह समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के सचिव भी हैं। (Rampur News)

(Rampur News) सपा कर रही थी गांव गांव पंचायत

घटना के समय समाजवादी पार्टी गांव-गांव पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत कर रही थी। तब सपा कार्यकर्ता ने भी पार्टी की इस मुहिम को लेकर मंसूरपुर बाईपास किनारे बने अपने तीन मंजिला आवास पर पीडीए पंचायत को लेकर एक बड़ा यूनीपोल होर्डिंग लगवाया था।

उन्होंने इस होर्डिंग के ऊपर पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल को लगाया। बाद में उन्होंने साइकिल पर बैठकर वीडियो शूट कराया। उन्होंने यह वीडियो ड्रोन कैमरे से शूट कराया था।

वीडियो में वह इतनी अधिक ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के साइकिल पर बैठे थे। जान खतरे में डालने वाला यह वीडियो तब काफी चर्चा में रहा था। इस वीडियो पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया था।

पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। सीओ की जांच पूरी हो गई। उनकी जांच के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button