उत्तर प्रदेशक्राइम

Rampur Accident Video: रामपुर पहाड़ी गेट हादसा, धड़कनें बढ़ा देने वाला वीडियो

गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को बुरी तरह पीट दिया।

Rampur Accident Video
रामपुर। (Rampur Accident Video) उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी धड़कनें बढ़ सकती हैं। मामला रामपुर जिले के थाना क्षेत्र गंज में पहाड़ी गेट का है। (Rampur Accident Video)

(Rampur Accident Video) बोलेरो पर लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार

बता दें कि रविवार को थाना क्षेत्र गंज के पहाड़ी गेट के पास लकड़ी का बुरादा लदा ट्रक गुजर रहा था, तभी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी मुड़ने लगती है, लेकिन ड्राइवर अचानक से ब्रेक लगा देता है, जिसके चलते पीछे से आ रहा ट्रक बोलेरो को बचाने के लिए साइड काटता है, लेकिन ट्रक डिवाइडर में टकरा जाता है और वह बोलेरो गाड़ी पर पलट जाता है। इस हादसे में बोलेरो ड्राइवर की मौत हो गई है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्रेन व जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाया गया। नीचे दबे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ड्राइवर की पहचान फिरासत के रूप में हुई है। उसके पास एक मोबाइल नंबर मिला है, जिसके जरिए पुलिस परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। यह बोलेरो एसडीओ नागेंद्र कुमार की है। घटना के वक्‍त वह उसमें सवार नहीं थे।

वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं। कोई ट्रक ड्राइवर की लापरवाही बता रहा है तो कोई बोलेरो ड्राइवर को दोषी बता रहा है।

गलती बोलेरो ड्राइवर की लेकिन भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पीटा
वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि ओवर लोड, ओवर हाइट भूसे से लदा ट्रक आ रहा है तभी फोन पर बात कर रहे बोलेरो के ड्राइवर ने बिना पीछे देखे गाड़ी बड़ा दी। ट्रक चालक ने स्टेयरिंग काटी लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। ट्रक का संतुलन बिगड़ा और इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया। हल्की टक्कर के बाद ट्रक बोलेरो के ऊपर पलट गया इसमें बोलेरो सवार लोगों की जान चली गई। बोलेरो चालक की गलती थी लेकिन गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को बुरी तरह पीट दिया। लोग उसे मारते थे लेकिन वहां खड़े लोग उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button