उत्तर प्रदेशक्राइम

Mirzapur News: मिर्जापुर के मजदूर के बैंक खाते से 17 करोड़ का लेनदेन, आयकर नोटिस से मचा हड़कंप

जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस भेजा तो वह घबरा गया। जब उसे पता चला कि जिसको उसने अपना पासबुक, आधार और पैन कार्ड दिया है।

Mirzapur News
मिर्जापुर। (Mirzapur News) मिर्जापुर जिले के संत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हईपुर निवासी मजदूर शिवधनी के खाते से 17 करोड़ रुपये का लेनदेन हो गया। वह इस बात से अज्ञान था। लेकिन जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस भेजा तो वह घबरा गया। जब उसे पता चला कि जिसको उसने अपना पासबुक, आधार और पैन कार्ड दिया है। उसने उसे धोखे में रखकर यह काम किया। इसके बाद मजदूर ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। (Mirzapur News)

(Mirzapur News) क्या है पूरा मामला

शिवधनी ने बताया कि वह एक गरीब और अनपढ़ हैं। जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आठ साल पहले सोनभद्र के घोरावल निवासी व्यक्ति उसके घर पर आया था उसने बताया कि उसाका बैटरी का व्यवसाय है। घर पर खराब बैटरी उतारने और लादने की बात कहकर मुझे अपने साथ ले गया। आठ हजार रुपये प्रतिमाह पर उनके घर पर नौकरी करने लगे। विश्वास में लेकर उसने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र शाखा में खाता खुलवाया।

आरोप है कि खाते खुलवाने के बाद पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड अपने पास रख लिया। सादे चेक पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। बताया कि नकदी नहीं मिलेगा। तनख्वाह सीधे खाते में जाएगी। लेकिन उसने हर माह नकदी ही तनख्वाह दी। इस दौरान उसके घर पर आयकर विभाग की नोटिस आने लगा। यह बात उसे बताने पर कहा कि उसका नाम पता किसी को न बताएं। वह आयकर विभाग के नोटिस को खत्म करा देगा।

विभाग की नोटिस को किसी और को दिखाया गया तो पता चला कि उसके खाते से 17 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ है। विपक्षी ने आयकर से बचने के लिए उसके खाते का प्रयोग किया। उसके घर जाने पर अब वह धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button