उत्तर प्रदेशलखनऊ

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नगर निगम लखनऊ चलाएगा विशेष सफाई अभियान

महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई कर उन पर माल्यर्पण किया जाएगा।

PM Modi Birthday

लखनऊ। (PM Modi Birthday) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई कर उन पर माल्यर्पण किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनको इन कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास कार्याें सहित नगर निगम से जुड़े अन्य मसलों की जानकारी भी दी। (PM Modi Birthday)

(PM Modi Birthday) सुबह से रात तक चलेगा सफाई अभियान

महापौर ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह छह से रात साढे आठ बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत वह खुद हजरतगंज वार्ड में करेंगी। इसके लिए जोनवार अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जोन एक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोन दो में अरुण गुप्ता, जोन तीन में नम्रता सिंह, जोन चार में मुख्य अभियंता महेश वर्मा, जोन पांच में वरिष्ठ मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महालिंद लाल, जोन छह में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव, जोन सात में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय और जोन आठ में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव को नोडल अफसर बनाया गया है।

मुलाकात को लेकर चर्चाएं भी
बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय में औचक निरीक्षण के बाद महापौर की सीएम से मुलाकात की कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, महापौर का कहना है कि वह सिर्फ पीएम के जन्मदिन पर किए जाने वाले आयोजन को लेकर मिली थीं। वहीं, लोगों का कहना है कि मुलाकात के दौरान इस बात भी बताई गई कि नगर निगम के अफसर मनमानी करते हैं। समय से दफ्तर नहीं आते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button