उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या

लखनऊ के चौक के अशरफाबाद में फ्लैट में मिलीं तीन लाशें।

लखनऊ। (Lucknow News) राजधानी लखनऊ में रविवार की रात कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। सुबह तीनों की लाशें फ्लैट पर मिलीं। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इससे जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। पास में रखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Lucknow News)

(Lucknow News) कपड़ा की दुकान चलाता था व्यापारी

घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद की है। यहां के रहने वाले कपड़ा कारोबारी शोभित (48), पत्नी (45) सुचिता और उनकी बेटी ख्याति (16) की मौत हुई है। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। बताया गया कि शोभित राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान चलाते थे। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आर्थिक तंगी और कर्ज ने किया मजबूर
घटना लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के नक्खास स्थित अशरफाबाद इलाके में हुई। यहां स्थित एक फ्लैट से तीनों की लाश मिली हैं। जानकारी के मुताबिक शोभित की कपड़े की दुकान राजाजीपुरम में थी और वह एक बड़े व्यापारी थे। हालांकि, आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव ने उन्हें इस हद तक मजबूर कर दिया कि उन्होंने परिवार सहित यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस को कैसे हुई घटना की जानकारी?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन न चुका पाने के कारण परिवार आर्थिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस को शोभित के भाई शेखर रस्तोगी ने सुबह सूचना दी कि उनका भाई शोभित, भाभी सुचिता और भतीजी ख्याति अपने फ्लैट में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि ख्याति ने आत्महत्या से पहले अपने चाचा को मोबाइल पर कॉल कर जहर खाकर जान देने की बात कही थी। शेखर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस और परिवार वाले फ्लैट पर पहुंचे, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

पड़ोसियों ने क्या बताया?
शोभित की पत्नी शुचिता एक हाउस वाइफ थीं और बेटी ख्याती 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। पड़ोसियों का कहना है कि शोभित ने दुकान में घाटा आने के चलते लोन लिया था लेकिन उसकी किस्तें वह समय से नहीं चुका पा रहा था। ऐसे में वह परेशान रहता था। उसने कई बार इस बात का जिक्र भी किया था।

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आज सूचना दी गई कि, असरफाबाद मोहल्ले में रहने वाले शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी और बच्ची ने आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और चौक थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि, तीन लोगों के शव घर में पड़े हुए हैं। मौके पर मौजूद शोभित रस्तोगी के भाई ने बताया कि इन लोगों ने अपनी जान दे दी। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, तीनों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच की जा रही है। राजाजीपुरम में कपड़े का व्यापार करने वाले शोभित रस्तोगी के परिवार की इस तरह की मौत से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अब एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या करने की इस घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस को घटनास्थल पर किसी तरह की हिंसा के कोई सबूत नहीं मिले। जिस कमरे में मृतकों के शव थे। उसमें से एक खाली जहर की शीशी मिली। इसके बाद ही आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button