Amethi News: हूटर लगी कार रोकने पर भड़के ड्रग इंस्पेक्टर ने की SHO से अभद्रता
कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र बताया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी।
अमेठी। (Amethi News) मुंशीगंज-अमेठी मार्ग पर बुधवार शाम वाहन को तेज रफ्तार में आते देख पुलिस टीम ने जब रुकने का इशारा किया, तो चालक गाड़ी मोड़कर संजय गांधी अस्पताल की ओर भागने लगा। पीछा कर वाहन को रोका गया। कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र बताया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। (Amethi News)
(Amethi News) SHO का कॉलर पकड़कर दिया धक्का
आरोप है कि ड्रग इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी से न केवल अभद्र भाषा में बात की बल्कि कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का भी दिया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारी का बर्ताव देख स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए। हालांकि, पत्रिका न्यूज यूपी डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित ढंग से चल रही थी और हूटर भी बज रहा था। संदेह होने पर रोकने की कोशिश की गई। चालक ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए दबाव बनाने की कोशिश की और दुर्व्यवहार पर उतर आया। वह नशे की हालत में लग रहा था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। मामले में जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।













