National Doctor’s Day: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के योगदान से सभी अवगत
लखनऊ। (National Doctor’s Day 2025) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डॉ0 बी0सी0 रॉय की जयन्ती एवं पुण्य तिथि पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनायी जाती है। (National Doctor’s Day 2025)
(National Doctor’s Day 2025) देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के योगदान से सभी अवगत हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।
गौरतलब है कि भारत में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है, जिसे ‘डॉक्टर्स डे’ भी कहा जाता है।
यह दिन डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है, जो एक प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवा और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना है।
यह दिन डॉक्टरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना, मरीजों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है, खासकर COVID-19 महामारी के दौरान।
यह दिन डॉक्टरों के समर्पण, करुणा और देखभाल को भी उजागर करता है, जो वे अपने रोगियों को प्रदान करते हैं।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, डॉक्टरों के महत्व और समाज में उनकी भूमिका को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।













