Hardoi News: लड़की का पीछा कर रहे दो युवकों का सिर मुंडवाया पीटकर पूरे गांव में जुलूस निकाला
वीडियो में गांव वाले युवकों को धक्का देते और सिर मुंडवाते दिखाई दे रहे हैं। घटना जिले के माधोगंज थाने के भैंसीमऊ गांव की है।
Hardoi News:
हरदोई। (Hardoi News) हरदोई में लड़कियों का पीछा करने पर गांव वालों ने 2 युवकों की जमकर पिटाई कर दी। उनके सिर मुंडवा दिए और पूरे गांव में उनका जुलूस निकाला। मामले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस भी एक्टिव हो गई है। वीडियो में गांव वाले युवकों को धक्का देते और सिर मुंडवाते दिखाई दे रहे हैं। घटना जिले के माधोगंज थाने के भैंसीमऊ गांव की है। (Hardoi News)
(Hardoi News) बाजार गई थी लड़की
ग्रामीणों के मुताबिक, भैंसीमऊ गांव की एक युवती बाजार आई थी। वह ई-रिक्शा से गांव लौट रही थी। तभी मंगरौली गांव के दो युवक बाइक से ई-रिक्शा के पीछे लग गए। युवती ने मोबाइल से सूचना परिवार वालों को दे दी।
जैसे ही युवक गांव पहुंचे। पहले से ही इंतजार कर रहे युवती के परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की डंडे और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। फिर ‘रोमियो’ बताकर जबरन उनके बाल काट दिए। गालियां देकर पूरे गांव में घुमाया और आगे कभी फिर ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी।
जबरन बाल काटे जाने के बाद से दोनों युवक दहशत में हैं। घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश ने कहा- मामला गंभीर है। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें दो युवकों के बाल काटे जा रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी में यह भी आया है की घटना 17 तारीख की है। इन युवाओं द्वारा किसी लड़की से छेड़खानी की गई थी। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें मुकदमा भी लिखा गया था।













