उत्तर प्रदेशक्राइम

Meerut Gangrape Case: मेरठ में छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार

मामला दो पक्ष का होने के कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बना है।

मेरठ। (Meerut Gangrape Case) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के फलावदा क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामला दो पक्ष का होने के कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बना है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घटना को लेकर गुस्से में हैं। (Meerut Gangrape Case)

पुलिस के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की बावत जानकारी देते हुए बताया कि घटना में फरार चल रहे समीर (20) पुत्र सलीम और समीर (22) पुत्र अकरम को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार बीती 31 अगस्त को पीड़ित पक्ष द्वारा थाना फलावदा पुलिस को फलावदा क्षेत्र निवासी सलीम, राजा और समीर और को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपित अभियुक्तों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी की नाबालिग लड़की का ड़रा धमकाकर व जान से मारने की धमकी देते हुए उस समय अपहरण कर लिया जब वह जंगल में शौच के लिए जा रही थी।

लड़की को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
आरोपित अभियुक्तों द्वारा लड़की को जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी-गंदी गाली दी गई। तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि आरोपित अभियुक्तों ने जान से मारने की नियत से वादी व वादी के साथ तलाश करने वालो पर फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपित अभियुक्तों के खिलाफ थाना फलावदा पर धारा 140(1),70(2),351 (2)351(3), 115(2),352, 109 व 3/4 पोक्सो अधिनियम, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कराया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी मवाना द्वारा सम्पादित की जा रही हैं।

परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
उधर,घटना में शामिल आरोपियों के दूसरे संप्रदाय के होने के कारण भाजपा व हिंदू संगठन से जुड़े लोगो में घटना को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। रविवार को लावड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल फौजी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी ने थाना प्रभारी राजेश कुमार कंबोज से फोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद एसपी देहात व थाना प्रभारी से फोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का दावा किया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button