उत्तर प्रदेशलखनऊ

Mayawati Birthday: धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्मदिनl

सभी राज्यों में उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।

Mayawati Birthday:
लखनऊ। (Mayawati Birthday) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने 70वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संदेश दिया। बसपा सुप्रीमो ने राजधानी स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित किया। वहीं सभी राज्यों में उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी पदाधिकारी इसकी तैयारियों में पहले से ही जुटे रहे। (Mayawati Birthday)

(Mayawati Birthday) आकाश आनंद सहित वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

बसपा सुप्रीमो ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व की भांति अपनी पुस्तक ”मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा” के 21वें संस्करण का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ जनाधार बढ़ाने और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के बाबत दिशा-निर्देश दिया।

हाल ही में कई राज्यों में हुए निकाय चुनावों में बसपा को मिली सफलता के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उनका जन्मदिन यूपी में मंडल स्तर पर, जबकि अन्य राज्यों में जोनल स्तर पर मनाया गया, जिसमें सभी केंद्रीय कोआर्डिनेटर और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राजधानी समेत सभी जिलों में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर हजारों की संख्या में होर्डिंग आदि लगाए गए हैं।

खास है 70वां जन्मदिन
बसपा सुप्रीमो का 70वां जन्मदिन पार्टी संगठन के लिहाज से खास है। बसपा का अस्तित्व इस बार राज्यसभा में भी समाप्त हो रहा है। वहीं राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को खास सफलता नहीं मिल सकी है। इसकी वजह से पार्टी के अस्तित्व पर संकट है। बसपा सुप्रीमो इससे निपटने के लिए कोई खास रणनीति का खुलासा भी कर सकती हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button