उत्तर प्रदेशक्राइम

बलिया में युवक ने कूड़ा फेंकने जा रही महिला को गोली मारी

-आईटीबीपी के जवान की पत्नी को ट्यूशन टीचर ने मारी गोली, आरोपी फरार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनेवरी मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कूड़ा फेकने जा रही आईटीबीपी के जवान की पत्नी को उसी के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने गोली मार दी। गोली लगते ही वः लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लीग दौड़े और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। वहां हालात गम्भीर बनी हुई है।

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी व कोतवाल ने घटना की पड़ताल की। पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है। गंगा पार जवही गांव निवासी आईटीबीपी जवान सुदामा यादव मिश्र शहर के मिश्रनेवरी में घर बनाकर रहते हैं। घर पर पत्नी सिंधु यादव (40) दो बच्चों के साथ रहती है। उनके पड़ोस में पंकज कुमार के मकान में धनश्याम सिंह निवासी शिवपुर दियरा किराए पर रहता है। घनश्याम, सिंधु यादव के दोनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। सुबह में सिंधु कूड़ा फेंकने जा रही थी, उसी दौरान घनश्याम पहुंचा और अचानक गोली मार कर फरार हो गया। गोली की आवाज सुन पड़ोसियों में खलबली मच गई। पड़ोसी रीता व उसके परिजनों ने घायल सिंधु को अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर असमंजस बना हुआ है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी जल्द हिरासत में होगा। फ़िलहाल इस घटना से सभी दहशत में हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button