Lucknow News: अब लखनऊ में जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा फरियादी, बीजेपी विधायक से जान का खतरा
पीड़ित को भाजपा के विधायक से जान का खतरा है। मुख्यमंत्री से पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की है।
लखनऊ। (Lucknow News) उत्तर प्रदेश में न्याय न मिलने से आहत जनता आए दिन मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या की कोशिश करने में जुटी है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय न मिलने के कारण विभिन्न जिलों के पीड़ित राजधानी लखनऊ पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास करते हैं। अभी 2 दिन पहले एक युवक ने सीएम आवास के बाहर पेड़ पर लटक कर फांसी लगाने की कोशिश की थी। यह मामला अभी ठंड भी नहीं हुआ तब तक एक बुजुर्ग सेवानिवृत्ति फौजी जहरीला पदार्थ खाकर जनता दरबार में पहुंच गया। उसने वहां मौजूद लोगों को जैसे ही बताया कि जहर खाया है वैसे ही वहां हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पीड़ित को भाजपा के विधायक से जान का खतरा है। मुख्यमंत्री से पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की है। (Lucknow News)
(Lucknow News) गाजियाबाद से पहुंचा बुजुर्ग फरियादी
लखनऊ में सीएम के जनता दरबार में गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी पहुंचा। अंदर पहुंचते ही उसने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह जहर खाकर आया है। यह पता लगते ही वहां हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में रिटायर्ड फौजी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत ठीक है। डॉक्टर चेकअप कर रहे हैं।
रिटायर्ड फौजी का नाम सतबीर गुर्जर (65) पुत्र प्रेम सिंह है। वह गाजियाबाद के सिरौली थाना लोनी के रहने वाले हैं।
गाजियाबाद विधायक नंद किशोर गुर्जर की शिकायत लेकर सीएम योगी से मिलने के लिए पहुंचे थे।
सतवीर ने जो एप्लीकेशन दी है कि उसके मुताबिक, उन्होंने गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने लेटर में लिखा है कि विधायक द्वारा उनके और लोनी की जनता पर अत्याचार किया जा रहा है।
सतवीर ने अपने फेसबुक पेज ‘सतवीर एयर मैन’ पर भी यह बातें लिखी थीं। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कलश यात्रा निकाली थी, जिसे सरकार गिराने की मंशा से आयोजित किया गया था। इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किया था।
सतबीर के पास जो एप्लिकेशन मिली है, उसमें उसने खुद को करगिल योद्वा और पूर्व फौजी बताया है। सतबीर ने लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीएम योगी को लिखे लेटर में सब्जेक्ट की जगह सतबीर ने लिखा है- अत्याचारी विधायक नंद किशोर गुर्जर द्वारा लोनी की जनता एक प्रार्थी के ऊपर दमन और अत्याचार के संबंध में….
MLA नंद किशोर गुर्जर ने अप्रैल माह में एक षडयंत्र कारी कलश यात्रा निकाली थी। इसका षडयंत्र आपकी (योगी) सरकार गिराना था। मैंने समय रहते इस साजिश को पहचानकर सोशल मिडिया पर खुलासा किया। जिसका सबूत मेरे फेसबुक पेज पर है।
तब से नंद किशोर गुर्जर मेरे ऊपर एक ऐसा अत्याचार कर रहा है। जैसे अतीक अहमद और मुख्तार अहमद अपने विरोधियों के खिलाफ करते हैं।
लोनी विधानसभा क्षेत्र में ‘नंदू टैक्स’ के रूप में करोड़ों रुपए प्रतिदिन कमाए जा रहे हैं। इस पैसे का कुछ भाग भाजपा के शीर्ष पर बैठे इसके एडवोकेट्स को भी जाते हैं। प्रार्थी हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि प्रार्थी की रक्षा की जाए। प्रार्थी बहुत बड़े खतरे में हैं।
सतबीर गुर्जर ने लेटर में सीएम योगी को ईष्ट देव (भगवान रूप) लिखकर संबोधित किया। इस मामले पर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फोन पर बताया जिस व्यक्ति ने जहर खाया है, उसको मैं नहीं जानता हूं। न ही यह व्यक्ति कभी मुझसे मिला है। मैंने इसकी जानकारी कराई है। इसके भाई का एक वीडियो भी पहले सामने आया था। यह व्यक्ति फर्जी तरीके से नौकरी लगवाने के मामले में आर्मी से सस्पेंड हुआ, जिसका केस चल रहा है।
कुछ समय पूर्व इसी सतबीर गुर्जर और इसके बेटे ने एक आदमी का मर्डर किया। उसकी लाश को भट्टे में फेंक दिया था। लोनी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। दोनों उस मामले में जेल गए। विधायक ने कहा- यह व्यक्ति अपने भाई का मकान कब्जा रहा है। इस मामले में सीएम पोर्टल पर उसके भाई द्वारा शिकायत की गई। इसमें बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने का आदेश भी दिया। यह अपराधी है और इस पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। मेरा इस पूरे मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है। मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। अब इस व्यक्ति को जेल नहीं जाना पड़े, इसलिए इस तरह के निराधार आरोप बना रहा है। (CM Janta darbar Lucknow)













