Lucknow News: लखनऊ के सरयू सरयू एंक्लेव की 9वीं मंजिल से कूदी पैरामेडिकल की छात्रा, मौत
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस मामले में पुलिस आगे के कार्यवाही कर रही है।
Lucknow News
लखनऊ। (Lucknow News) राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित सरयु एनक्लेव की नौवीं मंजिल से एक पैरामेडिकल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस मामले में पुलिस आगे के कार्यवाही कर रही है। (Lucknow News)
(Lucknow News) परिवार के साथ किराए पर रहती थी छात्रा
जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र क्षेत्र के सरयू एन्क्लेव की है। यहां ई-1/905 में किराए पर रहने वाली एक युवती ने इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवती डिप्रेशन से पीड़ित थी और इसका इलाज चल रहा था।
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान 22 वर्षीय प्रज्ञा पुत्री सरोज कुमार निवासी ग्राम साहलूद्दीनपुर जिला जौनपुर के रूप में हुई। वह यहां परिवार के साथ रहती थी। परिजनों ने अभी तक कोई किसी पर भी आरोप नहीं लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि नौवीं मंजिल पर रहने वाली छात्रा प्रज्ञा पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल छात्र के परिवार में लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
चिनहट में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर महिला मजदूर की मौत
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित विकल्प खंड दो में निर्माणाधीन मकान में काम कर रही महिला मजदूर नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला का पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई।
चिनहट क्षेत्र के 2/12 विकल्प खंड दो में रहने वाले लक्ष्मी शाहू का मकान है। लक्ष्मी शाहू ने मकान बनाने का ठेका ठेकेदार हिमांशु त्रिपाठी नाम के ठेकेदार को दिया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार हिमांशु त्रिपाठी का मजदूर भागवत प्रसाद द्वारा सोमवार सुबह चिनहट तिराहे के पास स्थित लेबर अड्डा से काम करने के लिए एक महिला मजदूर को लाया था। निर्माणाधीन मकान में काम करते समय महिला का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घायल महिला मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला मजदूर कहां की रहने वाली है इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय महानगर में ओपीडी में बुजुर्ग को नहीं मिला इलाज, छत से कूदकर दी जान
लखनऊ के महानगर स्थित भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय महानगर की एक घटना सामने आई है। यहां पर सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही के शिकार बुजुर्ग ने अस्पताल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि,घंटों लाइन में लगने के बाद बुजुर्ग को डॉक्टरों के द्वारा ओपीडी में उपचार नही मिला। जिसकी वजह से परेशान होकर बुजुर्ग ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी।अस्पताल की छत से गिरकर बुजुर्ग मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना को लेकर सरकारी डॉक्टरों सामने आई है। सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से एक बुजुर्ग परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर लोगो के द्वारा काफी ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।













