Maharajganj News: महराजगंज में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अधेड़ की हत्या
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं सीओ सदर जयप्रकाश तिवारी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी है।
Maharajganj News
महराजगंज। (Maharajganj News) यूपी के महराजगंज में भूमि विवाद को लेकर रविवार की शाम छह बजे कुल्हाड़ी से मारकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं सीओ सदर जयप्रकाश तिवारी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। (Maharajganj News)
(Maharajganj News) रास्ते को लेकर हुआ विवाद
भैंसा निवासी विनोद तिवारी और बैजनाथ वर्मा के घर के बीच पांच फीट का रास्ता है। इसी भूमि को लेकर दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। भूमि पर विनोद तिवारी ने न्यायालय से स्टे ले लिया था। फिर भी बैजनाथ वर्मा द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में चार बार दोनों पक्षों का 151 में चालान भी हुआ था। इसी को लेकर लंबे समय से दोनों में रंजिश चल रही है।
बार-बार निर्माण कार्य में अड़चने के कारण बैजनाथ ने विनोद तिवारी को रास्ते से हटाने की सोच लिया था। रविवार की शाम करीब छह बजे विनाेद तिवारी गांव के बाहर स्थित पुल के पास बैठे थे। तभी पीछे से पहुंचा बैजनाथ वर्मा उसे ललकारते हुए हमलावर हो गया। अभी विनोद अपना बचाव कर पाते की बैजनाथ ने उनके गले पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह भूमि पर नीचे गिर तड़पड़ने लगे।
घटना के बाद आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में विनोद तिवारी को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।













