उत्तर प्रदेशक्राइम

Amethi Accident: अमेठी में भीषण हादसा, चार ट्रक-जनरथ बस और कार की टक्कर में दो की मौत 16 घायल

एक के बाद एक चार ट्रक, जनरथ बस और कार आपस में भिड़ गए। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हुई है।

Amethi Accident
अमेठी। (Amethi Accident) अमेठी जिला में मंगलवार सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार ट्रक, जनरथ बस और कार आपस में भिड़ गए। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हुई है। जबकि, 16 यात्री घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। (Amethi Accident)

(Amethi Accident) मंगलम स्कूल के पास हुआ हादसा

हादसा मुसाफिरखाना क्षेत्र में मंगलम स्कूल के पास हुआ। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके ठीक पीछे आ रहा ट्रक इससे भिड़ गया। इसी बीच एक और ट्रक पीछे वाले ट्रक से टकरा गया। इसके बाद एक और ट्रक, जनरथ बस व कार क्षतिग्रस्त ट्रकों से टकरा गए।

हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई। वहीं जनरथ बस में बैठे 16 यात्री घायल हो गए। इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कार सवार दंपती हादसे में बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल, सुल्तानपुर भेजा गया है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।

पुलिस ने रास्ते से हटाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन
मृतकों में एक की पहचान मोहम्मद शमशाद के तौर पर हुई है जो अमेठी का रहने वाला ही बताया जा रहा है। जबकि दूसरे शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों मृतक ट्रक चालक बताए जा रहे हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों शख्स ट्रक के खलासी हैं। पुलिस ने डिवाइडर लगाकर यातायात बहाल कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रात करीब दो-ढाई बजे लखनऊ से बनारस जाने वाले हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिसके बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सभी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई हैं। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवा कर हाईवे को सुचारू रूप से आवागमन के लिए चला दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button