Kapil Dev Aggarwal: बीजेपी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रास्ते में रोका काफिला, ट्यूबवेल में स्नान किया
मंत्री जी ट्यूबवेल के पास पहुंचे अपनी सैंडिल उतारीं और ट्यूबबेल के हौज में घुस गए।
लखनऊ। (Kapil Dev Aggarwal) उत्तर प्रदेश में मानसून भले ही आ गया हो लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी से कई जिलों के लोग बेहाल हैं। कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है लेकिन कई जगहों पर बारिश न होने से गर्मी से लोग परेशान हैं। (Kapil Dev Aggarwal)
(Kapil Dev Aggarwal) मुजफ्फरनगर से लौटते वक्त मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ट्यूबवेल में नहाया
(Kapil Dev Agrawal) भले ही शहरों का तेजी से विकास हो रहा हो लेकिन शहर वासी गांव की मिट्टी को भूल नहीं पा रहे हैं। कई शहरवासी गांव में जाकर वहां का रहन सहन देखकर प्रसन्न होते हैं तो कई बड़े नेता भी गांवों की आबोहवा को पसंद करते हैं।
ऐसे ही हैं जमीन से जुड़े भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल। मुजफ्फरनगर से लौटते वक्त मंत्री जी ने रास्ते में एक किसान के खेत में ट्यूबवेल चलता देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और शर्ट पैंट को उतार कर गाड़ी में रख दिया। मंत्री जी ट्यूबवेल के पास पहुंचे अपनी सैंडिल उतारीं और ट्यूबबेल के हौज में घुस गए। मंत्री जी ने काफी देर तक स्नान किया।
ट्यूबवेल में स्नान करने बात बीजेपी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज देसी ट्यूबवेल का आनंद उठाया है। भाजपा मंत्री ने कहा कि गांव की मिट्टी हरियाली और शीतल जल का आनन्द ही अलग है। प्रकृति के गोद का अनुभव आत्मा को प्रकृति से जोड़ता है। बता दें कि कपिल देव अग्रवाल उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर सदर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से तीसरी बार विधायक हैं।













