देश

India vs South Africa: पहले टी 20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

पंड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए।

India vs South Africa: पहले टी 20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

भुवनेश्वर। (India vs South Africa) भारतीय क्रिकेट टीम ने बाराबती स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। हार्दिक पंड्या के सुपरहिट शो के दम पर टीम इंडिया दमदार स्कोर तक पहुंची। पंड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे हो गए।

(India vs South Africa) चार रन बना पाए शुभमन गिल

दूसरे खिलाड़ियों की बात करें तो गिल 4 रन ही बना पाए। सूर्यकुमार यादव ने 12 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर रखा।

लुंगी की धुनाई
लुंगी एनगिडी के ओवर में 10 रन आए। शिवम दुबे ने दो चौके मारे। कमाल का स्ट्रोक। भारत ने 131 रन बना लिए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुथो सिंपाला, लुंगी एन्गिडी और एनरिक नॉर्खिया।

Live Score, 1st T20I

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button