India vs West Indies: संजू सैमसन की बदौलत वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत पहुंचा
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
(India vs West Indies)
कोलकाता। (India vs West Indies) भारत ने वेस्टइंडीज को कोलकाता में हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत लिए 196 रन का लक्ष्य रखा था। इसे भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। (India vs West Indies)
(India vs West Indies) संजू सैमसन इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच
भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे जिन्होंने 50 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी खेली। संजू सैमसन को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है। अब पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी।
किससे होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत
अब इस वर्ल्ड कप के लिए 4 टीमों की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई है। ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम हैं। जबकि ग्रुप 1 से भारत और साउथ अफ्रीका ने क्वालिफाई किया है। चूंकि अपने ग्रुप में भारत दूसरे स्थान पर है इसलिए उसकी टक्कर दूसरे ग्रुप की टॉपर से होगी। यानी भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। ये महामुकाबला 5 मार्च को होगा।













