Lucknow News: लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंधमारी: 30 लॉकर काटे, दीवार काटकर अंदर घुसे चोर
पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

लखनऊ। (Lucknow News) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की चाकचौबंद व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने दीवार कटकर एक बैंक में सेंध लगा दी। चोरों ने इत्मीनान से 30 लॉकर काटे। सुबह जब पुलिस को इस बात की जानकारी लगी तो पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन- फानन में पुलिस अधिकारी, बैंक अधिकारी, डॉग स्क्वायड फिंगरप्रिंट दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन में जुटा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। (Lucknow News)
(Lucknow News) खाली प्लॉट से घुसे चोर
लखनऊ के चिनहट इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक में शनिवार रात बदमाशों ने सेंध लगा दी। 90 में से 30 लॉकर काट दिए। बगल में खाली पड़े प्लॉट से चोर अंदर घुसे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंडियन ओवरसीज बैंक, चिनहट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है। फर्नीचर की दुकान के पीछे से दीवार काटकर चोरों ने अंदर जाने का प्रयास किया।
सोती रही चिनहट थाना की पुलिस
बैंक में कितने की चोरी हुई है इस बात की अभी छानबीन चल रही है लेकिन चोरों के हौसले का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिनहट थाना की पुलिस चौकी बैंक से थोड़ी दूर स्थित है बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी सोते रहे और चोरी होती रही।
पुलिस चौकी से महज 100 मीटर पर है बैंक
बदमाशों ने मटियारी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में डकैती डाली। बदमाशों ने शनिवार गैस कटर से स्ट्रांग रूम की दीवार काट दी। इसके बाद करीब कुल 42 लॉकर को तोड़कर उसमें रखे करोड़ों के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। जानकारी के मुताबिक बदमाश सुबह चार बजे तक बैंक में ही रहे और किसी को भनक नहीं लगी। रविवार को जब लोगों ने बैंक के पीछे की दीवार टूटी देखी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मियों को बुलाया। फिर पता चला कि चरों ने 42 लॉकर्स पर हाथ साफ़ कर दिया है।
गैंग के अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस को शक है कि इस डकैती में और लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गैंग में आठ से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।