Lucknow News: ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ, सीएम योगी ने SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन किया
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्धाटन किया
Lucknow News:
लखनऊ। (Lucknow News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन, लखनऊ में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ (22 सितंबर-24 दिसंबर, 2025) के शुभारंभ के लिए आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। (Lucknow News)
(Lucknow News) यूपी के सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्धाटन किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंत्री बेबी रानी मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्धाटन किया, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया और विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वस्थ नारी’ से ‘सशक्त परिवार’ बनता है, ‘सशक्त परिवार’ से ‘समृद्ध समाज’ बनता है। समाज समृद्ध होता है तो राष्ट्र को सशक्त होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को व्यक्त करता है।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आगामी 22 सितम्बर से प्रदेशव्यापी ‘मिशन शक्ति-5.0’ की शुरुआत होगी। चरणबद्ध रूप से यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग तैयारियां सुनिश्चित करें।
लोगों को जागरूक करने के लिए आगामी 21 सितम्बर को सायंकाल में महिला पुलिसकार्मिकों द्वारा हर जनपद में एक बाइक रैली निकाली जाए। 22 सितम्बर से सार्वजनिक स्थलों, बालिका विद्यालयों इत्यादि जगहों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा शोहदों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के भी सीएम ने निर्देश दिए हैं।













